उत्तर प्रदेश

लापता किशोर का कुएं में उतराता मिला शव

Admin4
26 May 2023 2:00 PM GMT
लापता किशोर का कुएं में उतराता मिला शव
x
हरदोई। थाना क्षेत्र के बड़ांगाव निवासी खेत में खड़ी मूंगफली की रखवाली करने गये गायब किशोर का शव गुरुवार की शाम कुएं मे उतराता पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी सतीश का 12 वर्षीय पुत्र विशाल बुधवार की सुबह खेत में खड़ी मूंगफली की फसल की रखवाली करने गया था।
फसल की रखवाली करने के बाद वह शाम तक वापस घर नहीं लौटा।परिजनों ने गांव के आसपास एवं रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा सका। गुरुवार की सुबह किशोर की मां विमला ने कोतवाली में बेटे के गायब होने की सूचना दी थी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर दी। गुरुवार की शाम गांव के ग्रामीण खेतों की रखवाली करने गए तो वहां पर कुंए से बदबू आने पर पास जाकर देखा तो किशोर का शव उतराता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव के ही पप्पू के खेत में कुंए से लापता किशोर का शव बरामद किया।
मृतक किशोर कक्षा गॉव के ही स्कूल में 6 का छात्र था।मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। मृतक किशोर के पिता सतीश गांव के ही पप्पू का खेत बटाई करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था।थाना प्रभारी प्रमोद दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर बिधिक कार्यवाही की जाएगी।
Next Story