- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- तीन दिन से लापता...

x
रायबरेली। तीन दिन से लापता हत्यारोपित युवक का शव शारदा सहायक नहर से बरामद हुआ है। परिजनों ने मामले में पूर्व में ही हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी। अब परिजन हत्या करके शव फेंके जाने का आरोप लगा रहे हैं। मामले में गांव के ही दो लोगों को नामजद किया जा रहा है। मामला क्षेत्र के गांव गुरबख्श खेड़ा का है। गांव का रहने वाला युवक भारत लाल (22 वर्ष) पुत्र रामखेलावन बुधवार की शाम से लापता हो गया था।
परिजनों का कहना था कि गांव का राम सजीवन उसे अपनी बाइक पर बैठाकर कहीं ले गया है। उसके बाद से वह वापस नहीं आया है। इस घटना में गांव के राम सजीवन और काली दिन के विरुद्ध परिजन भारत लाल की हत्या करके गायब करने का आरोप लगा रहे थे। परिजन और पुलिस लापता की खोजबीन में जुटी हुई थी। इस बीच शनिवार की सुबह भरत लाल का शारदा सहायक नहर से शव बरामद किया गया है। परिजनों का आरोप है कि राम सजीवन के बड़े भाई मटरू की हत्या सन् 2004 में हुई थी।
जिसमें भारत लाल को आरोपित किया गया था। इस हत्याकांड में भारत लाल जेल भी गया था। उधर 19 मार्च को गांव के कालीदीन के बेटे कौशल कुमार से भारत लाल का विवाद भी हुआ था। जिसमें काली दीन ने भारत लाल को ठिकाने लगाने की धमकी दी थी।
परिजनों का आरोप है कि इन्हीं दोनों व्यक्तियों ने भारत लाल की हत्या करके उसका शव नहर में फेंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि और परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story