- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- आटो में मिली अधेड़ की...

x
वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ियां-बलुआ मार्ग स्थित पंचराव के रमत्ती पोखरा पुलिया के पास शनिवार शाम को एक आटो में अधेड़ का शव मिला। शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। इसलिए उसकी हत्या की आशंका है। सूचना पर पहुंची चांदपुर चौकी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार रमत्ती पोखरा के पास सुबह करीब 9 बजे से पर्दा लगा एक आटो यूपी 65 डीटी 9542 खड़ा था। शाम 6 बजे गांव आटो वही खड़ी रही तो लोगों को शक हुआ। इसके बाद लोगों ने आटो में झांककर देखा तो एक अधेड़ का शव पड़ा है। इसके बाद ग्रामीणों ने चांदपुर पुलिस चौकी को सूचना दी। चौकी प्रभारी सत्यप्रकाश ने शिनाख्त का प्रयास शुरू किया।
कुछ देर बाद पता चला कि मृतक चोलापुर थाना क्षेत्र के कुरौनी गांव के रामदेव राजभर का पुत्र राजेश राजभर था। वह सारनाथ थाना क्षेत्र के अकथा में महादेव मंदिर के पास रहता था। वहीं आटो का रजिस्ट्रेशन पहड़िया के सप्तनगर के राहुल सिंह के नाम है। पुलिस आटो मालिक और मृतक के परिवारवालों से पूछताछ के आधार पर हत्यारों की तलाश में जुटी है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story