- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बिस्तर पर पड़ा मिला...

x
मुरादाबाद। डिलारी क्षेत्र के गांव तगाला में विवाहिता का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। मायके वालों ने पति व ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
भोजपुर थाना क्षेत्र के अवबाकरपुर निवासी सुदेश कुमार ने चार साल पहले अपनी बड़ी बेटी अनु की शादी गांव तगाला के रहने वाले कमल सिंह के साथ की थी। दहेज में बाइक व अन्य सामान भी दिया था। एक साल बाद डिबिया से लगी आग में झुलसे से उसकी मौत हो गई थी। अनु की एक साल की बच्ची थी। इसका ख्याल रखने के लिए सुदेश ने अपनी बेटी मनु से कमल की शादी करा दी थी।
आरोप है कि कमल सिंह व ससुराल वाले दहेज में बाइक व एक लाख की मांग करने लगे। आरोपियों ने मनु को प्रताड़ित किया। कई बार उसे मारा पीटा। रविवार शाम विवाहिता के पति के पड़ोसी ने सुदेश को फोन कॉल करके बताया कि तुम्हारी बेटी की मौत हो चुकी है। सूचना के बाद बेटी की ससुराल पहुंचे मायके वाले देखा तो मनु का शव बिस्तर पर पड़ा था। छत के कुंडे पर उसका दुपट्टा लटका था। मायके वालों की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची।
पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर घटना स्थल की जांच भी कराई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने पति कमल व ससुर अमर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति कमल, ससुर अमर सिंह, देवर राजा, चचेरा ससुर, जबर सिंह, नंदोई देवेंद्र सिंह, नंद रूबी और मौसेरे ससुर चेतराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story