उत्तर प्रदेश

बंद घर में मिला बुजुर्ग महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Tara Tandi
24 Feb 2024 12:00 PM GMT
बंद घर में मिला बुजुर्ग महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
x
आगरा : वृंदावन के थाना जैंत के नयति चौकी क्षेत्र अंतर्गत कैलाश नगर स्थित एक बंद मकान में महिला के शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। आस पड़ोस के लोगों ने दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर वृद्धा के शव को निकाला। वृद्धा की मौत कैसे हुई अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है।
स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया की नलिनी श्रीवास्तव उम्र करीब 85 वर्ष कलकत्ता की रहने वालीं थीं। वे पिछले आठ सालों से वृंदावन में रह रही थीं। नलिनी श्रीवास्तव को आस पड़ोस के लोगों ने पिछले तीन-चार दिन से नजर नहीं आ रही थीं। उनके मकान का गेट भी नहीं खुल रहा था। वहीं शनिवार सुबह दुर्गंध आने पर लोगों को शक हुआ। लोगों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान का दरवाजा तोड़ा तो अंबंद घर में मिला बुजुर्ग महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

दर वृद्धा का शव मिला। पुलिस ने बताया कि शव बुरी तरह सड़ चुका था, जिसकी वजह से उसमें से दुर्गंध आ रही थी। मौके पर फॉरेंसिक टीम बुला ली गई। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं वृद्धा की मौत को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

Next Story