- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Mirzapur में ईंट भट्ठे...
उत्तर प्रदेश
Mirzapur में ईंट भट्ठे पर युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
Tara Tandi
27 April 2025 8:07 PM IST

x
Mirzapur मिर्ज़ापुर : उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले में स्थित ईंट भट्ठे भी अपराधियों के लिए मुफीद साबित हो रहें हैं. पिछले दिनों जिगना थाना क्षेत्र, स्थित एक ईंट भट्ठे पर पेड़ के सहारे फांसी के फंदे पर लटकते मिला ईंट भट्टा श्रमिक की लाश का पूरी तरह से खुलासा हो भी नहीं पाया था कि अदलहाट थाना क्षेत्र स्थित ईंट भट्ठे पर युवक की मिली लाश ने इलाके में सनसनी फैला दी है.
जहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने भी पहुंच कर मौके का मौक़ा मुआयना किया है. जानकारी के मुताबिक रविवार को अदलहाट थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम भोरमार माफी गांव में ईट-भठ्ठे के पास एक व्यक्ति शंकर 30 वर्ष पुत्र जोखन निवासी भोरमार माफी का शव देख गांव में हड़कंप मच गया.
मौके पर पहुंचे परिजनों ने जहां इसे हत्या करार दिया है तो वहीं शव होने की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है. थाना अदलहाट पुलिस ने मृतक शंकर के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है.
वहीं मृतक के परिजनों द्वारा शंकर की हत्या की आशंका को लेकर कुछ लोगो पर संदेह व्यक्त किया गया है। अदलहाट पुलिस ने इस मामले में संदिग्ध 04 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई है.
TagsMirzapur ईंट भट्ठे युवकशव मिलाहत्या आशंकाMirzapur Body of a youth found at a brick kilnmurder suspectedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





