उत्तर प्रदेश

हाइवे के किनारे युवक का मिला शव

Admin4
9 Feb 2023 1:19 PM GMT
हाइवे के किनारे युवक का मिला शव
x
फतेहपुर। औग थाना क्षेत्र के थानपुर गांव के निकट एक युवक की लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया। बताया जा रहा है कि युवक की धारदार हथियारों से हत्या की गई है। पुलिस मृतक युवक की शिनाख्त कराने में जुटी है।
घटना स्थल से कुछ ही दूरी में शादी समारोह था। जिससे पुलिस को अनुमान है कि मृतक युवक शादी में शामिल होने के लिए आया रहा होगा, पुलिस कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। मृतक में अंदर वियर और बनियान पहन रखी है।
हाइवे के किनारे मिले शव को राह चलते लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। बिंदकी सर्किल के डिप्टी एसपी परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि मृतक शरीर मे चोट के निशान है शव की शिनाख्त कराने के बाद ही कोई सही जानकारी मिल पाएगी फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
Next Story