उत्तर प्रदेश

सड़क किनारे मिली युवक की लाश, मौके पर पहुचे ASP

Harrison
28 March 2024 3:56 PM IST
सड़क किनारे मिली युवक की लाश, मौके पर पहुचे ASP
x
शाहजहांपुर। थाना पुवायां क्षेत्र के गांव सबलापुर के पास गुरुवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ ही एएसपी ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी ने भी मौका मुआयना किया। शव को देखकर परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।सबलापुर जाने वाली सड़क के पश्चिम की तरफ गांव के कुछ लोगों ने एक युवक का शव देखा तो सनसनी फैल गई। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ लग गई। शुरूआत में लोग शव देखकर चुपचाप निकलते रहे लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही आसपास गांवों में शव पड़े होने की चर्चा तेज हो गई। इसी बीच किसी ने पुवायां पुलिस को शव पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई। जिस पर उसकी शिनाख्त मुड़िगांव निवासी धर्मवीर पुत्र राजाराम के रूप में हुई।जानकारी मिलते ही जिला मुख्यालय से एएसपी ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही लोगों से घटना के संबंध में जानकारी की। परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। वहीं पुलिस तहरीर मिलने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।
Next Story