उत्तर प्रदेश

गंगा किनारे मिला युवक का शव

Admin4
17 Aug 2023 12:22 PM GMT
गंगा किनारे मिला युवक का शव
x
वाराणसी। रामनगर के कोदोपुर में गुरुवार को गंगा किनारे युवक का शव उतराया मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेने के साथ की शिनाख्त में जुटी रही। पुलिस की मानें तो शव काफी पुराना लग रहा है।
गुरुवार की सुबह कुछ लोग गंगा किनारे गए तो शव उतराकर किनारे लगा दिखा। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई शिनाख्त नहीं कर पाया। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
Next Story