उत्तर प्रदेश

नोएडा में पानी की हौदी में मिला युवक का शव

Shreya
5 July 2023 11:58 AM GMT
नोएडा में पानी की हौदी में मिला युवक का शव
x

नोएडा। थाना फेस-वन क्षेत्र के सेक्टर-एक में जानवरों को पानी पिलाने के लिए बनाई गई पानी की हौदी में डूबकर एक युवक की मौत हो गई है। वहीं कुछ लोग इसे हत्या का मामला बता रहे हैं। वहीं पुलिस ने आज दो युवकों का शव बरामद किया है।

थाना फेस-वन के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि आज सुबह को पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-एक के पास जानवरों को पानी पीने के लिए बनाए गए पानी की हौदी में एक युवक का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक का नाम मूलचंद है। वह जनपद बुलंदशहर का रहने वाला है। वहीं थाना बादलपुर क्षेत्र में आज दोपहर को एक 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में भी आज एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। पुलिस आसपास के लोगों की सहायता से शवों की शिनाख्त करवाने का प्रयास कर रही है।

Next Story