उत्तर प्रदेश

मकान में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Admin4
25 Jan 2023 11:30 AM GMT
मकान में फंदे से लटका मिला युवक का शव
x
शाहजहांपुर। मकान के दरवाजे के कुंडे में मफलर से युवक का शव फंदे से लटका मिला। उसकी पत्नी छह माह पूर्व छोड़कर चली गई थी। वह सुबह नौ बजे तक सोकर नहीं उठा तो चाचा ने जाकर देखा तो उसका शव लटका हुआ था। मकान का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था।
रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला अहमदपुर रेती का 33 वर्षीय सोनू के माता-पिता की मौत हो चुकी थी। वह अपनी पत्नी रागिनी के साथ रहता था। उसकी पत्नी छह माह पूर्व उसे छोड़कर कहीं चली गई थी। उसकी कोई औलाद नहीं थी। वह पुताई का कार्य करता था। उसके पड़ोस में चाचा कालिका रहते है। बुंधवार की सुबह नौ बजे तक सोनू सोकर नहीं उठा तो चाचा को चिंता हुई। उन्होंने जाकर दरवाजा खटखटाया तो नहीं खुला। कालिका ने उसकी बहन सुनीता निवासी सिंधौली को सूचना दी। उन्होंने डायल 112 को सूचना दी। डायल 112 के सिपाही मौके पर पहुंचे और जानकारी की।
पुलिस ने कालिका की मदद से दरवाजे की कुंडी तोड़ी, तो देखा कि उसका शव मकान के दरवाजे पर कुंडे से मफलर से लटका हुआ था। इधर सूचना मिलने पर सीओ सिटी व प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। सीओ अखण्ड प्रताप सिंह ने कालिका से जानकारी की। उन्होंने बताया कि शराबी किस्म का था और दो दिन से काम पर नहीं जा रहा था। उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। वह कई दिन से परेशान था। सीओ सिटी ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story