उत्तर प्रदेश

फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Admin4
24 Aug 2023 12:09 PM GMT
फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव
x
वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के गौरा कला के आराजी नेवादा में युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। इससे कोहराम मच गया। सूचना के बाद मौके पर एसीपी सारनाथ राजकुमार सिंह व एसओ राजीव सिंह पहुंचे। पुलिस शव को कब्जे में लेने के साथ ही घटना की छानबीन में जुटी रही।
गुरुवार को लोगों ने युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता देखा तो पुलिस को सूचना दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटना के बाबत ग्रामीणों से जानकारी ली। वहीं शव को उतरवाकर कब्जे में ले लिया। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा कि आखिर युवक ने आत्महत्या की अथवा यह हत्या है।
Next Story