उत्तर प्रदेश

नहर में उतराता मिला युवक का शव, तफ्तीश में जुटी पुलिस

Admin4
26 Dec 2022 6:37 PM GMT
नहर में उतराता मिला युवक का शव, तफ्तीश में जुटी पुलिस
x
बहराइच। कोतवाली देहात क्षेत्र में स्थित धरसवां नहर में एक अज्ञात युवक का शव नदी में प्रवाहित होता मिला। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम धरसवां में सरयू नहर प्रवाहित होती है। रविवार शाम को एक 35 वर्षीय युवक का शव पानी में बहता हुआ लोगों ने देखा। आसपास के लोगों ने शव नहर में होने की सूचना पुलिस को दी। कोतवाल देहात पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को बाहर निकलवाया।
आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त करवाई, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल सतेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। युवक की फोटो जिले के थानों में पहचान के लिए भेजी गई है। साथ ही पड़ोस के जनपद की पुलिस को भी सूचना दी जा रही है।
Admin4

Admin4

    Next Story