उत्तर प्रदेश

खेत में पड़ा मिला ग्रामीण का शव

Admin4
2 Sep 2023 7:20 AM GMT
खेत में पड़ा मिला ग्रामीण का शव
x
बहराइच। जिले के झाला तरहर गांव निवासी युवक का शव घर से डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में पड़ा मिला। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शरीर पर चोट के निशान हैं। छाले भी पड़े हुए हैं।
पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम झाला तरहर निवासी फूल बाबू केवट (36) पुत्र राम बहादुर केवट का शव गांव के लोगों ने शुक्रवार शाम सात बजे खेत में पड़ा देखा। शव मिलने की सूचना पर परिवार के लोग रोते बिलखते पहुंच गए। परिवार के लोग शव देख रोने लगे। पुलिस बल भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मौके पर खून पड़ा हुआ है। शरीर पर चोट के निशान हैं, कई जगह छाले पड़े हैं। जले के निशान हैं। मृतक युवक की पत्नी गीता ने साजिशन हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उनका खेत भी नहीं है, फिर भी खेत के पास शव मिला है।
उसने अज्ञात लोगों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं थानाध्यक्ष श्याम देव चौधरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि करंट लगने से मौत हो गई है। थानाधक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत सही कारणों का पता चल सका है।
Next Story