- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Saharanpur में...
उत्तर प्रदेश
Saharanpur में झाड़ियों से मिला बच्ची का शव, इलाके में सनसनी
Tara Tandi
10 May 2025 5:51 PM IST

x
Saharanpur सहारनपुर : थाना सदर बाजार क्षेत्र की एक कॉलोनी में आठ साल की बच्ची की हत्या कर दी गई. घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में बच्ची का शव अर्द्धनग्न हालत में मिला है.पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने आकर जांच की और शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है
दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।पिता ने बताया कि उनकी बेटी आठ वर्षीय बेटी शुक्रवार शाम को बच्चों के साथ खेल रही थी.शाम को ही अचानक वह लापता हो गई. उसकी तलाश शुरू की गई लेकिन रातभर उसका कुछ पता नहीं चला.
शनिवार सुबह पांच बजे पड़ोसी युवक ने परिजनों को बताया कि उनकी बेटी बनी कब्रिस्तान में पड़ी है.परिजन दौड़े-दौड़े पहुंचे तो खून से लथपथ बच्ची का शव अर्द्धनग्न हालत में पड़ा था.शव को देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है.
शक के आधार पर उस व्यक्ति को पकड़ लिया, जिसने परिजनों को सूचना दी थी.पुलिस ने मौके पर पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
TagsSaharanpur झाड़ियोंमिला बच्ची शवइलाके सनसनीSaharanpur bushesgirl's body foundsensation in the areaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





