उत्तर प्रदेश

फ्लैट में नग्न अवस्था में मिला 35 वर्षीय एक महिला का शव

Rani Sahu
25 Nov 2022 6:06 PM GMT
फ्लैट में नग्न अवस्था में मिला 35 वर्षीय एक महिला का शव
x

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)| प्रयागराज के रामबाग इलाके में एक फ्लैट में 35 वर्षीय एक महिला का शव नग्न अवस्था में मिला है। पुलिस ने कहा कि गुरुवार शाम रहस्यमय परिस्थितियों में मिले शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। फ्लैट से बदबू आने पर इमारत के अन्य निवासियों ने पुलिस को मामले की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा और लाश बरामद की। महिला की शिनाख्त संगीता के रूप में हुई। शव फर्श पर पड़ा मिला।

प्रथम²ष्टया शव करीब 10 दिन पहले का लग रहा है।
उक्त फ्लैट एक निजी चिकित्सक का है। उसने पुलिस को बताया कि महिला फ्लैट में केयरटेकर के तौर पर रहती थी। इस बीच पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन और कुछ अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।
शाहगंज के सीओ सत्येंद्र कुमार तिवारी ने कहा, फ्लैट से फोरेंसिक टीम द्वारा नमूने एकत्र किए गए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही महिला की मौत के सही कारण का पता चल सकता है।

( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)

Next Story