उत्तर प्रदेश

17 वर्षीय युवक की हत्या कर फेक दिया शव, आरोपी हिरासत में

Harrison
29 Aug 2023 2:26 PM GMT
17 वर्षीय युवक की हत्या कर फेक दिया शव, आरोपी हिरासत में
x
मेरठ। खरखौदा के लोहियानगर में किशोर की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। किशाेर सोमवार की शाम को घर से लापता हुआ था। 17 वर्षीय रिहान की हत्या का आरोप सप्ताह पहले जेल से जमानत पर आए उस्मान पर लगा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मेरठ जिले में खरखौदा के लोहियानगर में ईदगाह के पास किशोर की हत्या कर शव को फेंक दिया है। सोमवार को किशोर घर से लापता हो गया था। परिवार के लोग उसकी रातभर तलाश करते रहे। सुबह ही शव मिलने से उस्मान पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने उस्मान को हिरासत में ले लिया है।
लोहियानगर के एल ब्लाक निवासी 17 वर्षीय रिहान पुत्र मजहर सोमवार की शाम को अचानक ही लापता हो गया था। परिवार के लोग शाम से ही रिहान को तलाश रहे है। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई थी। मंगलवार की सुबह लोहियानगर ईदगाह के पास दीवार के समीप रिहान का शव मिला है। उसके चेहरे पर चोट के निशान है। परिवार के लोगों ने उस्मान पर हत्या का आरोप लगाया है।
उस्मान एक सप्ताह पहले ही जेल से जमानत पर छूट कर आया है। हत्या की सूचना मिलने पर सीओ और एसपी देहात मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी ली। उसके बाद उस्मान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी देहात कमलेश बहादूर का कहना है कि रंजिशन हत्या की गई है। परिवार ने उस्मान के खिलाफ तहरीर दी है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या के सभी कारणों की विस्तार से जांच कर रही है।
Next Story