- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sultanpur में संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश
Sultanpur में संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या की आशंका
Tara Tandi
29 April 2025 7:53 PM IST

x
Sultanpur सुल्तानपुर: जिले के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के भभोट, अहिरौली गांव में मंगलवार सुबह अमरजीत चौहान (55) का शव चौहानपुर खड़ंजे के किनारे मिला. ग्रामीणों ने शव देखते ही पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया.
स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक के सिर के पिछले हिस्से में चोट के निशान मिले हैं. इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है, कोतवाली इंचार्ज राम उग्र कुशवाहा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा.
मृतक के परिवार में पत्नी राजकली और तीन बेटे हैं. दो बड़े बेटे संदीप और अशोक विवाहित हैं, छोटा बेटा अखिलेश 20 वर्ष का है. घटना से पत्नी राजकली और अखिलेश का रो-रोकर बुरा हाल है.
TagsSultanpur संदिग्ध हालातमिला शवहत्या आशंकाSultanpur suspicious circumstancesdead body foundmurder suspectedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





