- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पेड़ से लटका मिला अधेड़...

x
आजमगढ़। जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र देवईत गांव के में पेड़ से लटकता एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं से अपनी जांच कर रही है। गांव के प्रधान ने सबसे पहले इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और शिनाख्त का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देवईत गांव में गुरुवार की सुबह लोग टहलने के लिए निकले थे। टहलते हुए लोग खलीफा बाबा की मजार के पास पहुंचे तो वहां स्थित पाकड़ के पेड़ पर लटकते हुए एक व्यक्ति का शव देखा। पेड़ पर लटकते शव को देख लोगों में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान द्वारा घटना की जानकारी मेंहनगर थाने पर दी गई। पुलिस के अनुसार अधेड़ की उम्र लगभग 45 वर्ष के आसपास है, अधेड़ की शरीर पर केवल एक पैंट और गले में माला पहनें हुआ है। अधेड़ ने आत्महत्या किया है या हत्या कर शव लटका दिया गया है,यह पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story