उत्तर प्रदेश

फंदे से लटकते मिले नाबालिग प्रेमी युगल के शव

Admin4
25 July 2023 2:04 PM GMT
फंदे से लटकते मिले नाबालिग प्रेमी युगल के शव
x
अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के निमैचा गांव में मंगलवार को सुबह बाग में पेड़ से लगे फंदे से दो नाबालिग युगल के शव लटके पाए गए। कुछ लोगों द्वारा प्रेम संबंध में आत्महत्या किए जाने की चर्चा की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। दोनों के परिवार वालों से पूछताछ चल रही है।
थाना प्रभारी ओपी राय ने बताया कि गांव वालों द्वारा मंगलवार सुबह निमैचा गांव में दो नाबालिग के शव लटके होने की सूचना मिली। मौके पर जाकर देखा गया तो दोनों के शव एक दुपट्टे के फंदे से लटकते पाए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि लड़के की शिनाख्त साल्हेपुर निमैचा के रहने वाले स्वर्गीय शिव प्रसाद के पुत्र अरुण और लड़की की सोहावल गांव के अनंतराम की पुत्री सोनाक्षी के रुप में हुई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की की आयु 14 और लड़के की 17 वर्ष बताई गई है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसकी जानकारी दोनों के परिवार को थी। चर्चा है कि परिवार के विरोध के बाद भी दोनों के मिलने जुलने का सिलसिला चल रहा था। पुलिस के अनुसार परिवार वालों ने जानकारी दी है कि दोनों ही सोमवार शाम अपने - अपने घरों से लापता हो गए थे। खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं हुई।
Next Story