- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- रेडिको खेतान फैक्ट्री...

x
रामपुर। रेडिको खेतान में गुरुवार दोपहर डीसीएम पीछे करते समय मजदूर चपेट में आकर दब गया। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। ट्रक चालक मौका पाकर वहां से फरार हो गया। जानकारी मिलते ही परिजन आ गए। जहां उन्होंने हंगामा किया। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी और सिविल लाइन इंस्पेक्टर ने मामले को शांत कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के फूलों वाली बगिया निवासी जावेद (45) काफी समय से रेडिको खेतान में मजदूरी कर रहा था। रोजाना की तरह वह गुरुवार सुबह सात बजे फैक्ट्री चला गया। करीब एक बजे वह खाना खाकर फैक्ट्री परिसर वापस जा रहा था तो अचानक से डीसीएम को पीछे करते समय मजदूर उसके नीचे आकर दब गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद जावेद के परिजन और रिश्तेदारे मौके पर आ गए। प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
इस बीच किसी ने मामले की जानकारी सीओ सिटी और सिविल लाइन इंस्पेक्टर को दी। दोनों मौके पर पहुंच गए। हंगामा कर रहे परिजनों को किसी तरह से शांत कराया। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव पहुंचने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक परिजनों ने किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी थी।
रेडिको खेतान के अंदर डीसीएम पीछे करते समय मजदूर की दबने से मौत हो गई है। तहरीर आने के बाद चालक पर कार्रवाई होगी। उसको हिरासत में ले लिया है। - शरद पवार, सिविल लाइन प्रभारी।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story