उत्तर प्रदेश

शादी के बहाने बुलाकर बेटी के प्रेमी को मार डाला,पुलिस तलाश में जुटी

Tara Tandi
3 April 2024 1:28 PM GMT
शादी के बहाने बुलाकर बेटी के प्रेमी को मार डाला,पुलिस तलाश में जुटी
x
बदायूं : बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र में डालचंद हत्याकांड का मुख्य हत्यारोपी जगदीश बुधवार सुबह गुलड़िया तिराहे से पकड़ा गया। उसने पूछताछ में बताया कि उसे युवक और उसकी बेटी का रिश्ता पसंद नहीं था, जिससे उसने युवक को शादी की बात करने के बहाने अपने घर बुलाया और फिर उसकी फावड़ा व लाठी-डंडे मारकर हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया था।
रविवार को मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव किसरूआ में 26 वर्षीय डालचंद उर्फ डल्लू की हत्या कर दी गई थी। वह अलीगढ़ जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के गांव सैद आलमपुर का रहने वाला था, लेकिन वह दिल्ली के प्रताप नगर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वह सोमवार को किसरूआ गांव जगदीश के घर आया था। सोमवार को उसकी हत्या कर दी गई। इसमें नामजद मुख्य हत्यारोपी जगदीश बुधवार सुबह गुलड़िया तिराहे से पकड़ा गया।
पुलिस के मुताबिक उसने पूछताछ में बताया कि करीब एक साल पहले डालचंद उसकी बेटी को बहला फुसलाकर ले गया था। इससे उसकी काफी बदनामी हुई थी। उन्हें जैसे-तैसे बेटी मिल गई थी। इसके बावजूद डालचंद उसकी बेटी से बात करता था। वह उसके गांव भी आता-जाता था, जिसस उसकी बेइज्जती होती थी।
बहनोई के सामने की थी हत्या
उसके गांव के लोग ताने देते थे, जिससे उसने डालचंद को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। उसे शादी की बात करने के बहाने अपने घर बुलाया। इस दौरान उसका बहनोई राजकुमार भी साथ आया था। उसके सामने ही जगदीश, रामवीर उर्फ गौतम, जगपाल आदि ने उसकी हत्या कर दी, जबकि राजकुमार मौके से भाग गया। थाना पुलिस ने बुधवार दोपहर जगदीश को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मारते-मारते टूट गया था फावड़ा
मुख्य हत्यारोपी जगदीश ने डालचंद के ऊपर फावड़े से हमला किया था। वह फावड़े को कुदाल की ओर से मार रहा था। उसने इतने फावड़े मारे थे कि फावड़ा ही टूट गया था। थाना पुलिस ने उसे आला कत्ल के रूप में जगदीश की निशानदेही पर बरामद किया है।
Next Story