उत्तर प्रदेश

बहू ने की सास के साथ मारपीट, ढाया सितम, वीडियो हुई वायरल

jantaserishta.com
13 May 2022 2:19 PM IST
बहू ने की सास के साथ मारपीट, ढाया सितम, वीडियो हुई वायरल
x

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बहू के द्वारा अपनी सास को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक चारपाई पर बैठी बुजुर्ग सास को उसकी बहू बेरहमी से पीट रही है. यहां तक बहू, सास के बालों को घसीट-घसीटकर मार रही है. इस वीडिओ के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

कानपुर के ज्वाइंट कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि ये वीडियो मैंने देखा है, जो बहुत गलत है, इसकी जांच मैंने एसीपी मृगांक शेखर को सौंपी है, जांच के बाद आरोपी बहू पर कार्रवाई की जाएगी. वायरल वीडियो कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के भाउ खेड़ा इलाके का बताया जा रहा है. फिलहाल बहू की पहचान नहीं हो पाई है.


इससे पहले अलीगढ़ में बहू के नाम संपत्ति कर रहे पिता की बेटे ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. अलीगढ़ में बेटे ने संपत्ति के लालच में पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. बताया जा रहा था कि रामनिवास ने उसे अपनी संपत्ति से बेदखल कर उसकी पत्नी के नाम उसके हिस्से की संपत्ति की वसीयत करना चाहते थे. जिसकी वजह से पिता और बेटे में विवाद हुआ.
गांव जखैरा तहसील अतरौली जिला में रहने वाले चंद्रशेखर ऊर्फ पिंटू की उम्र करीब 33 साल है. शराब के नशे में उसका पिता से विवाद हुआ. कहा-सुनी से बात बढ़ गई और उसने अपने पिता रामनिवास (70) को धक्का देकर नीचे गिरा दिया. फिर लात-घूंसों से उन्हें मारने लगा. इस दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई.
मृतक रामनिवार पूजा पाठ कर अपना घर चलाते थे. रामनिवास ने उसे अपनी संपत्ति से बेदखल कर उसकी पत्नी के नाम उसके हिस्से की संपत्ति की वसीयत करना चाहते थे. जिसकी वजह से पिता और बेटे में विवाद हुआ. चन्द्रशेख ने घूंसे से पिता के चेहरे पर प्रहार किया जिससे उनकी मौत हो गई. वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही पकड़ा जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story