उत्तर प्रदेश

भाजपा सरकार के सुशासन से बहू-बेटियां सुरक्षित महसूस कर रही है, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बडसू में की जनसभा

Admin4
26 Nov 2022 12:50 PM GMT
भाजपा सरकार के सुशासन से बहू-बेटियां सुरक्षित महसूस कर रही है, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बडसू में की जनसभा
x
खतौली। सपा सरकार में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों में गुंडों माफियाओं का खौफ रहता था। भाजपा सरकार में कानून का राज स्थापित होने के चलते गुंडे और माफिया जान बचाते फिर रहे है। भाजपा शासन में जनता निडर होकर रह रही है। खतौली विधानसभा उपचुनाव में भाजपा पहले से भी अधिक मतों से जीत दर्ज करेगी।
उक्त विचार सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गांव बडसू में आयोजित चुनावी सभा में व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में अब कानून का राज कायम है। पहले की सरकारों में पुलिस गुंडों माफियाओं से डरती थी। शाम होते ही पुलिस प्रशासनिक अधिकारी थानों तहसील में ताले डालकर चले जाते थे। योगी राज में गुंडों बदमाशों में कानून का खौफ पैदा हुआ है। सपा सरकार में ख़ौफ़ के साये में जीने वाले लोगों ने भाजपा सरकार में राहत की सांस ली है। भाजपा सरकार के सुशासन से बहू बेटियां अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रही हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में सर्व समाज का बिना भेदभाव सर्वांगीण विकास हो रहा है। योगी राज में जनता भयमुक्त होकर जीवन यापन कर रही है। भाजपा शासन में गुडों माफियाओं का इलाज होने के साथ ही सभी वर्गों का विकास हो रहा है। योजनाओं का लाभ सभी तबकों के पात्रों को मिल रहा है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा की कथनी करनी में कोई अंतर नही है, जबकि झूठे वादों के बल पर सरकार बनाने वाली सपा ने प्रदेश की जनता को धोखा देने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सर्वांगीण विकास होने के साथ ही विदेशों में भी भारत का डंका बज रहा है। भाजपा सरकार में तुष्टिकरण और परिवारवाद का खात्मा हुआ है।
खतौली क्षेत्र की जनता से वोट के रूप में कर्ज मांगने की बात करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राजकुमारी सैनी की जीत होने पर वो इस कर्ज को क्षेत्र में विकास की गंगा बहाकर उतारेंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से केंद्र में बनने वाली भाजपा सरकार ने कश्मीर से धारा 370 खत्म करने, अयोध्या में भव्य रूप में राम मंदिर का निर्माण कराने, पाकिस्तान के अंदर घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करके आतंकी ठिकानों को तबाह करने का ऐतिहासिक कार्य किया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश में हो रहे उपचुनावों में भाजपा प्रत्याशियों की भारी मतों से जीत होने का दावा करते हुए खतौली क्षेत्र के मतदाताओं से पार्टी प्रत्याशी राजकुमारी सैनी की ऐतिहासिक जीत दर्ज कराने का आह्वान किया।
सभा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, एमएलसी वीरेंद्र सिंह,लोनी विधायक नंद किशोर गुज्जर, उमेश मलिक, पूर्व विधायक विक्रम सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, सुधीर सैनी, रूपेंद्र सैनी ने अपने विचार व्यक्त करके भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी को भारी मतों से जिताकर लखनऊ भेजने का आह्वान किया।
Next Story