- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- रामपुर में दलित युवक...
उत्तर प्रदेश
रामपुर में दलित युवक की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार
Saba Naaz
12 July 2025 8:39 PM IST

x
Rampur रामपुर : मारपीट में घायल ग्राम भैंसिया ज्वालापुर निवासी दलित युवक की मौत के बाद पुलिस ने शुक्रवार की रात दो आरोपी युवकों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया जो जिला अस्पताल में भर्ती है।
आठ जुलाई को ग्राम भैंसिया ज्वालापुर निवासी दिवंगत मोहन लाल के पुत्र रंजीत ने ग्राम सकटुआ निवासी तीन लोगों को नामजद करते हुए आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि उसका भाई सूरज (19) को नैनीताल हाईवे पर आठ युवकों ने लाठी डंडों व सरिया से मारपीट कर घायल कर दिया था। सीओ रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने घटना में नामजद इमरान व रिजवान निवासी ग्राम सकटुआ और प्रकाश में आए ग्राम टैमरा निवासी नितिन को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद शुक्रवार की रात सूरज की रुद्रपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
सीओ के अनुसार शुक्रवार की देर रात कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। नैनीताल हाईवे पर मुखबिर ने सूचना दी कि उत्तराखंड सीमा से सटे ग्राम डिबडिबा के जीडी गोयनका स्कूल वाले रोड पर दलित युवक सूरज की घटना से जुड़े दो युवक दिखे हैं। इसके बाद पुलिस ने शकिर पुत्र मोहम्मद साबिर निवासी मोहल्ला पहाड़गंज, वार्ड नंबर 15, थाना रुद्रपुर उधम सिंह नगर व विशाल पुत्र राजकुमार ग्राम टैमरा को घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया। बकौल कोतवाली प्रभारी रात 2:45 बजे दोनों युवक रोड किनारे अमरूद की बगिया में घुसने लगे।
इस दौरान शाकिर ने तमंचे से पुलिस पार्टी पर गोली चला दी, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इस दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा करते हुए जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली शकिर के दाएं पैर की पिंडली में लगी जिसकी वजह से वह घायल होकर मौके पर ही गिर गया। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद कर लिए, जबकि विशाल को अमरूद की बगिया से दबोच लिया गया। विशाल के पास से दो कारतूस बरामद करने का दावा किया है।
Tagsरामपुरहत्यामुठभेड़rampurmurderencounterजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





