उत्तर प्रदेश

पुलिस टीम पर दबंगो ने किया जानलेवा हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

jantaserishta.com
13 May 2022 8:38 PM IST
पुलिस टीम पर दबंगो ने किया जानलेवा हमला, दो पुलिसकर्मी घायल
x
पढ़े पूरी खबर

बांदा: यूपी के बांदा में नोटिस देने गई पुलिस टीम पर दबंगो ने जानलेवा हमला कर दिया. जवानों को ईंट पत्थर और डंडों से पीट पीटकर पूरे गांव में दौड़ाया गया. घायल जवानों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. घटना में चार में से दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, दोनों को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. बाद में कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और फरार हमलावरों की तलाश में जुट गई है. गौरतलब है कि ऐसी ही घटना साल 2020 में बिकरू में घटित हुई थी. जब विकास दुबे को पकड़ने की गई पुलिस पर गोलियां चलाई गईं.

जानकारी के मुताबिक, ज़िले के बबेरू थाना क्षेत्र के पड़री गांव में 5 लोगों के खिलाफ बलवे सहित गंभीर धाराओं में कोतवाली बबेरू में मामला दर्ज हुआ था, जिसकी नोटिस रिसीव कराने 4 पुलिसकर्मियों की टीम गांव पहुंची थी. पहले से पुलिस टीम के इंतजार में घात लगाकर बैठे हमलावरों ने ईंट पत्थर, लाठी डंडो से सिपाहियों पर हमला कर दिया और उन्हें पूरे गांव में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. सभी सिपाही किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकले और ग्राम प्रधान के घर पहुंच अपनी जान बचाई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story