उत्तर प्रदेश

दबंगों ने हाथ-पैर बांधकर की मारपीट, सेमी-न्यूड कर वीडियो बनाया

Shantanu Roy
9 July 2022 6:48 PM
दबंगों ने हाथ-पैर बांधकर की मारपीट, सेमी-न्यूड कर वीडियो बनाया
x
बड़ी खबर

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में महिला के कपड़े उतारकर पीटने का वीडियो सामने आया है। इसमें रस्सी और साड़ी से महिला के हाथ-पैर बांध दिए। कमरे में पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद भी मन नहीं भरा तो गंजा कर दिया। इसके बाद एक महिला उसके बाल इकट्‌ठा कर रही है। इसका वीडियो भी मोबाइल में बना लिया। मामला 21 जून का है। 17 दिन बाद 8 जुलाई को इसका वीडियो सामने आया।

महिला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के खलीलपुर महमूदपर गांव की बताई जा रही है। रानी देवी (काल्पनिक नाम) का गांव के राम प्रसाद से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 21 जून को राम प्रसाद समझौते के लिए महिला को अपने घर बुलाया और बंधक बना लिया। दबंगों ने महिला के सारे कपड़े उतारकर जमकर पीटा। घटना के 5 दिनों बाद पुलिस ने 26 जून को हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

चार आरोपियों को भेजा जेल
इस पूरे मामले में CO सर्किल लंभुआ सतीश चंद शुक्ला ने बताया है कि महिला और उसके पड़ोसी के बीच पारिवारिक झगड़ा है। पुलिस ने 3 महिला आरोपियों के साथ 7 लोगों के खिलाफ किया केस दर्ज है। चार लोगों को जेल भेज दिया है।
Next Story