उत्तर प्रदेश

दबंगो ने रेलवे स्टेशन पर सो रहे यात्रियों को कार से कुचला

Admin4
24 July 2023 2:17 PM GMT
दबंगो ने रेलवे स्टेशन पर सो रहे यात्रियों को कार से कुचला
x
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात रेलवे रेलवे स्टेशन के परिसर में लेटे आधा दर्जन लोगो को कार सवार लोगो ने कुचल दिया।शराब के नशे में धुत एक कार चालक ने उल्टा घायलों को हो गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।
अचानक हुए घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 108 एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन परिसर में थाना मेरापुर के ग्राम भूड़नगरिया निवासी नत्थू (65) नातिन नसरीन (10) के साथ खाना खाकर आराम कर रहे थे। उसी दौरान जिला अलीगढ़ निवासी मालती (60 ) व सुनीता (35) भी सो रही थी। फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के पास रहने वाली 60 वर्षीय सुशीला भी लेटी थी।
रविवार रात करीब 11:30 बजे एक कार चालक अपने साथियों के साथ पहुंचा। उसने उन सभी लोगों को गालियां देना शुरू कर दिया। वृद्ध नत्थू व उनकी नातिन सरजीन ने गाली गलौज का विरोध किया। कार चालक आग बबूला हो गया और उसने चंद पलों में ही गाड़ी उन सभी के ऊपर चढ़ा दी। जिसके चलते सभी लहूलुहान हो गए।
आसपास के लोगों ने गाड़ी का पीछा किया लेकिन आरोपी साथियों संग कार लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस बुलवाकर सभी घायलों को जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया। डॉक्टर ने सभी को प्राथमिक उपचार दिया। डॉक्टर ने बताया की कई लोगों का अधिक रक्त बह गया है। सभी को निगरानी में रखा गया है। किसी की हालत बिगड़ती है तो हायरसेंटर रेफर भी किया जाएगा।
Next Story