उत्तर प्रदेश

डी फार्मा के छात्र ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

SHIDDHANT
27 Dec 2025 10:39 PM IST
डी फार्मा के छात्र ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
x
Saharanpur सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक छात्र के आत्महत्या करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। थाना फतेहपुर क्षेत्र के छुटमलपुर की नई बस्ती में रहने वाले डी फार्मा के छात्र वंश ने अपने ही कमरे में खुद के मफलर से फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार, वंश दिन में पढ़ाई करता था और शाम को एक फैक्ट्री में काम कर परिवार का सहारा बन रहा था। घटना शनिवार सुबह की है। वंश की मां रीता अपने काम में लगी थीं। घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में वंश गया था। काफी देर तक जब वह नीचे नहीं आया तो मां को चिंता हुई। रीता छत पर पहुंचीं तो उनकी आंखों के सामने जो दृश्य था, उसने उनकी दुनिया उजाड़ दी।
वंश कमरे में मफलर के सहारे पंखे से लटका हुआ था। मां की चीख पूरे घर और मोहल्ले में गूंज उठी। मां की चीख सुनकर पड़ोसी दौड़े आए। किसी ने हिम्मत जुटाकर वंश को नीचे उतारा। तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। घर में कोहराम मच गया। मां रीता बेटे के शरीर से लिपटकर बेसुध हो गईं। वंश की दो बहनें, 18 साल की वंशिका और 16 साल की छोटी, रोते-रोते जमीन पर बैठ गईं। दोनों को देखकर हर किसी का दिल पसीज गया। दोनों 'भैया उठ जाओ' कहकर रो रही थीं। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही थाना फतेहपुर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने कमरे से सैंपल उठाए। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है। हालांकि, पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, वंश के माता-पिता के बीच विवाद चल रहा है। दोनों अलग रहते हैं। वंश अपनी मां और बहन के साथ रहता था। दिन में कॉलेज जाता और शाम को एक फैक्ट्री में काम करता था। पड़ोसियों के मुताबिक वह मेहनती और शांत स्वभाव का लड़का था। परिवार की जिम्मेदारियां उसके कंधों पर थीं। पड़ोसियों ने बताया कि चार-पांच दिन पहले वंश के पिता जितेंद्र यहां आए थे। उस दौरान उनकी पत्नी और बच्चों से तीखी बहस हुई थी। आरोप है कि झगड़े के दौरान वंश को भी गालियां दी गई थीं। उस दिन के बाद से वंश काफी परेशान और गुमसुम रहने लगा था। लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा।
Tagsसहारनपुरफतेहपुर थानाछुटमलपुर नई बस्तीआत्महत्याडी फार्मा छात्रवंशकमरे में फांसीमफलरपंखे से लटकामां रीटाबहनें वंशिकापड़ोसी प्रतिक्रियापुलिस जांचफोरेंसिक टीमपोस्टमार्टमपारिवारिक विवादमाता-पिता के झगड़ेछात्र मानसिक स्वास्थ्यफैक्ट्री में कामकॉलेज छात्रतनावयुवा आत्महत्याकानून कार्रवाईपुलिस फील्ड जांचशुरुआती जांचपरिवारिक जिम्मेदारीस्थानीय घटनाछात्र जीवनमानसिक दबावघटना स्थलउत्तर प्रदेशजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story