उत्तर प्रदेश

खाना बनाते वक्त फटा सिलिंडर, ब्लास्ट में 6 लोग घायल

Admin Delhi 1
27 May 2023 5:00 AM GMT
खाना बनाते वक्त फटा सिलिंडर, ब्लास्ट में 6 लोग घायल
x

नॉएडा न्यूज़: नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र स्थित छलेरा गांव में छोटा सिलेंडर फटने से छह लोग झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे नीरज सैनी और भीम सैनी को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य चार का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि छलेरा गांव के गली नंबर एक में अरुण सैनी का मकान है। यहां कुछ लोग किराए पर भी रहते हैं। शुक्रवार रात खाना बनाते समय छोटे सिलेंडर में आग लग गई। आग बुझाने के लिए लोग मौके पर पहुंचे, तभी सिलेंडर फट गया।

सिलेंडर फटने से पास में मौजूद गणेश कुमार, कैपली, सलाम, इस्तेखान, नीरज सैनी और भीम सैनी झुलस गए। नीरज और भीम 30 प्रतिशत से ज्यादा झुलसे हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी घटनास्थल की ओर रवाना हुई। हालांकि वाहन के वहां पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया। किचन का सामान भी इस दौरान जल गया।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta