उत्तर प्रदेश

साइबर ठगों ने रिटायर्ड उपनिरीक्षक के बैंक खाते से 23 हजार रूपए उड़ाए

Admin Delhi 1
7 Jun 2022 8:28 AM GMT
साइबर ठगों ने रिटायर्ड उपनिरीक्षक के बैंक खाते से 23 हजार रूपए उड़ाए
x

मुरादाबाद सिटी क्राइम न्यूज़: रिटायर्ड उपनिरीक्षक के बैंक खाते से साइबर ठगों द्वारा 23 हजार रुपये उड़ा लिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल के आदेश पर सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज किया गया है।

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के हरथला निवासी अशरफ अली उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि 05 जून को साइबर ठगों ने उनके खाते से दो बार में 23 हजार रुपये उड़ा लिए थे। मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्हें इसकी जानकारी हो पाई थी। तब उन्होंने इसकी शिकायत साइबर क्राइम थाने और सिविल लाइंस थाने में की थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। तब उन्होंने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।

Next Story