- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए...

x
वेबसाइट पर करेंसी एक्सचेंज के नाम पर ठगी
मुरादाबाद: मुरादाबाद महानगर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से करेंसी एक्सचेंज कराने का प्रयास कांठ रोड स्थित गौर ग्रेशियस सोसाइटी निवासी कारोबारी मुकुल कुमार अग्रवाल को भारी पड़ गया।
साइबर ठगों ने पैसा एक्सचेंज करने का झांसा देकर सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी कारोबारी से पांच लाख रुपये ट्रांसफर कराके हड़प लिए। पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सिविल लाइंस थाने में ठगी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है।
Next Story





