उत्तर प्रदेश

Cyber क्राइम टीम की त्वरित कार्रवाई, पीड़ित को मिली राहत

Ratna Netam
2 July 2026 5:37 PM IST
Cyber क्राइम टीम की त्वरित कार्रवाई, पीड़ित को मिली राहत
x

Saharanpur सहारनपुर : सहारनपुर जनपद में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने साइबर फ्रॉड के मामले में ठगी गई धनराशि में से 1,00,000 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए हैं।

मामले की शुरुआत 21 दिसंबर 2025 को हुई, जब आवेदक गौरव गोयल, निवासी गिल कॉलोनी, थाना सदर बाजार, सहारनपुर ने लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बहन को एक निवेश योजना/पोर्टल के माध्यम से अधिक लाभ का लालच देकर ठगी की। आरोपी ने झांसे में लेकर पीड़ित की बहन से अपने खातों में कुल 5,00,000 रुपये ट्रांसफर करवा लिए।इस संबंध में थाना साइबर क्राइम, सहारनपुर में मुकदमा संख्या 73/2025 के तहत धारा 318(4), 319(2) बीएनएस एवं 66डी आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम और पीड़ितों की ठगी गई रकम वापस कराने के अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी (साइबर अपराध) और क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की।पुलिस की सक्रियता और तकनीकी जांच के आधार पर ठगी गई रकम में से 1,00,000 रुपये को ट्रेस कर पीड़ित के खाते में वापस कराया गया। इस कार्रवाई से पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है।

पैसा वापस मिलने के बाद पीड़ित ने सहारनपुर पुलिस और थाना साइबर क्राइम टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पुलिस की तत्परता और मेहनत के कारण उन्हें ठगी गई रकम का कुछ हिस्सा वापस मिल सका।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर फ्रॉड के मामलों में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है और किसी भी अनजान निवेश योजना या लिंक पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

Next Story