उत्तर प्रदेश

हिरासत में मौत का मामला, सवालों के घेरे में पुलिस

Admin2
15 May 2022 8:25 AM GMT
हिरासत में मौत का मामला, सवालों के घेरे में पुलिस
x
हिरासत में मौत के मामले में नंबर वन है यूपी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : पुलिस कस्टडी में मौत के मामलों में यूपी पुलिस पर गंभीर आरोप लगते रहे हैं। अलीगढ़ में ही एक मई को पुलिस कस्टडी में मौत का मामला सामने आया था। चंडौस क्षेत्र के जामुका गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ। पुलिस सूचना पाकर वहां पहुंची। पुलिस को देखते ही भगदड़ मच गई। आरोपी पक्ष के करीब 55 वर्षीय सगीर को पुलिस ने खेत में खदेड़ कर पकड़ा और थाने ले आई। इस दौरान सगीर की मौत हो गई। परिजन पुलिस पर सगीर की पिटाई का आरोप लगाते रहे। वहीं, अलीगढ़ पुलिस थाने लाते समय मौत का मामला बताती रही। अब अलीगढ़ के विजयगढ़ थाना की महिला बैरक की छत से युवकी के छलांग लगाने का मामला सामने आया है

अलीगढ़ के विजयगढ़ थाने में 28 अप्रैल को एक प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया। लड़की के पिता ने एटा के रहने वाले आकाश पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। पिता ने बेटी की उम्र 16 वर्ष बताई। पुलिस मामला दर्ज कर लड़की की खोज शुरू की। इस क्रम में 5 मई को विजयगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि लड़की और उसका प्रेमी एटा में हैं। विजयगढ़ पुलिस ने दबिश देकर लड़की को बरामद कर लिया। इस दौरान उसका प्रेमी फरार हो गया। पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया तो वह 19 वर्ष की निकली।
लड़की को विजयगढ़ की महिला बैरक में निगरानी में रखा गया। बीते मंगलवार यानी 10 मई की रात लड़की महिला बैरक की दूसरे माले पर चढ़ गई और वहां से छलांग लगा दी। गंभीर स्थिति में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मेडिकल कॉलेज में लड़की ने दम तोड़ दिया। पुलिस जांच शुरू हो गई है। वहीं, लड़की को भगाने वाले आकाश के खिलाफ उसे उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
Next Story