उत्तर प्रदेश

निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरने से दबे चार मजदूर

Rani Sahu
18 Nov 2022 3:27 PM GMT
निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरने से दबे चार मजदूर
x
बागपत: बागपत जनपद के अमीनगर सराय में शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिर गया। इस हादसे में कादिर और फिरोज समेत चार मजदूर दब गए। जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। इनमें घायल एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई।
जानकारी के अनुसार कस्बे में व्यापारी ईश्वर दयाल अग्रवाल एक भवन का निर्माण करा रहे हैं। बताया कि शुक्रवार को भवन में चौथा लैंटर डालने के लिए मशीन चढ़ाई जा रही थी। तभी निर्माणाधीन भवन का लैंटर भरभराकर गिरने लगा और वहां काम कर रहे चार मजदूर दब गए।
उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाला गया और कस्बे के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। वहीं एक मजदूर की हालत गंभीर होने पर बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, एक मजदूर भवन के ऊपर रह गया था। जिसे बाद में नीचे उतारा गया।
सोर्स - दैनिकदेहात
Next Story