उत्तर प्रदेश

सूखने लगे हैं खेतों में खड़े फसल, निराश हुए किसान

Admin2
19 July 2022 1:10 PM GMT
सूखने लगे हैं खेतों में खड़े फसल, निराश हुए किसान
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : उत्तर प्रदेश में रूठे मॉनसून से खेतों में खड़े फसल सूखने लगे हैं। बरसात न होने से गन्ना व धान की नर्सरी सूखने लगी है। खेत में नमी न बचने से जमीन फटने लगी है। निराश किसान आसमान में टकटकी लगाए बारिश का इंतजार कर रहे हैं। आषाढ़ माह बीत जाने के बाद सावन में भी बरसात की नहीं हो रही है। मॉनसूनी बारिश न होने से धान की नर्सरी सूखने लगी है। गन्ना फसल पानी के अभाव में पीले पड़ने लगे हैं जिस कारण किसानों के चेहरे मुरझाए हुए हैं।

किसानों का कहना है कि मॉनसून के आस में धान की रोपाई तो कर दिया, लेकिन मॉनसून की बेरूखी के चलते लगाई गई धान फसल चौपट होने के कागार पर है। यदि नर्सरी न लगाता तो कुछ पैसे ही बच जाते। गन्ना फसल भी सूखने लगी। किसानों ने बताया कि उनके परिवार का भरण-पोषण करने के लिए कोई अन्य व्यवस्था नहीं है। पूरी तरह से परिवार कृषि पर ही निर्भर है। यदि बारिश नहीं हुई तो परिवार को भुखमरी का शिकार होना तय है। बावजूद इसके नहर विभाग भी कुंभकर्णी नींद सो रहा है। नहरों में भी पानी नहीं आ रहा। किसान भगवान के भरोसे मॉनसून के इंतजार में आसमान में टकटकी लगाए बैठा हैं।source-hindustan


Next Story