उत्तर प्रदेश

बदमाश गुफरान एनकाउंटर में हुआ ढेर

Rounak Dey
27 Jun 2023 8:12 PM IST
बदमाश गुफरान एनकाउंटर में हुआ ढेर
x

कौशांबी | कौशांबी जिले के समदा इलाके में आज सुबह पांच बजे हुई मुठभेड़ में प्रतापगढ़ निवासी गुफरान को पुलिस ने मार गिराया है। मुठभेड़ स्थल से पुलिस को 9MM की एक कारबाईन, 32 बोर की एक पिस्टल और अपाची बाइक बरामद हुईं है। गुफरान पर एडीजी प्रयागराज की ओर से 1 लाख का का इनाम था।

सुल्तानपुर पुलिस की ओर से 25 हजार का इनाम घोषित था। प्रतापगढ़, सुल्तानपुर जिलों में गुफरान पर 13 से अधिक गंभीर मामले दर्ज थे दर्ज है, जिसमे 7 मामलों में वह वांक्षित चल रहा था। गुफरान 13 मई 2023 से फरार बताया जाता है। वह 24 अप्रैल को प्रतापगढ़ मे एक लूट हुई थी। जिसमे गुफरान सीसीटीवी कैमरे में नजर आया था।

Next Story