उत्तर प्रदेश

मगरमच्छ ने नदी में पानी पी रहे व्यक्ति की ली जान

Admin Delhi 1
13 Jun 2022 12:25 PM GMT
मगरमच्छ ने नदी में पानी पी रहे व्यक्ति की ली जान
x

सिटी न्यूज़: आगरा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बाह में नंदगवा घाट के दूसरी ओर चंबल नदी के अटेर घाट पर एक चरवाहे की मगरमच्छ ने जान ले ली। बकरी चराने के दौरान चरवाहा घाट पर पानी पी रहा था, उसी समय मगरमच्छ ने उस पर हमला किया और नदीं में खींच ले गया। इस घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने मगरमच्छ के कब्जे से चरवाहे के शव को छुड़वाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मध्य प्रदेश का रहने वाला था चरवाहे: मध्य प्रदेश के अटेर क्षेत्र के अकोन गांव के रहने वाले चरवाहे भीमसेन (52) बकरियां चराने चंबल के घाट पर पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक, वह और बकरियां नदी किनारे पानी पीकर अपनी प्यास को बुला रहे थे। इसी दौरान धीमी गति से आ रहा मगरमच्छ में हमला कर दिया और चरवाहे को अपने साथ में दिन में खींच ले गया। आसपास के लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए इसी तरह मृतक भीमसेन को मगरमच्छ के चूर्ण से छुड़ाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी है।

हैचिंग पीरियड में मगरमच्छ हमलावर: इस समय चंबल नदी में घड़ियालों व मगरमच्छों का हैचिंग पीरियड चल रहा है। वन विभाग ने इसको लेकर अलर्ट किया है। अप्रैल में मादा मगरमच्छ ने चंबल की बालू पर अंडे दिए थे। हैचिंग को लेकर नदी से बालू पर शिशु मगरमच्छ निकलने लगे हैं। नेस्ट को नुकसान पहुंचाने के अंदेशे में मगरमच्छ हमलावर हो जाते है। बाह के रेंजर आरके सिंह राठौर ने बताया कि वन विभाग ने पहले ही लोगों को चंबल नदी के किनारे न जाने की लिए अलर्ट कर दिया है। हैचिंग पीरियड में मगरमच्छ हमलावर हो जाते है।

Next Story