- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पुलिस मुठभेड़ में...
उत्तर प्रदेश
पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, 20 हजार का इनामी गिरफ्तार
Admin4
15 Sept 2023 7:13 PM IST

x
इटावा। इटावा पुलिस का ऑपरेशन क्लीन लगातार जारी है। पुलिस ने 20 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में गोली भी लगी। बदमाश के दो साथी पहले ही पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए जा चुके है।
बसरेहर, बढ़पुरा, चौबिया और एसओजी की टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बसरेहर इलाके में किल्ली रोड पर एक बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे जब रोकने का प्रयास किया, तब उसने फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम बसरेहर थानाक्षेत्र के कैलामऊ निवासी सौरभ शाक्य बताया। बदमाश के पास से एक बाइक, 315 बोर का एक तमंचा, दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किए। शातिर बदमाश के खिलाफ सात मामले जिले के विभिन्न थानों में दर्ज है।
शातिर ने बीते दिनों सिविल लाइन इलाके में रिटायर्ड महिला टीचर से 31 जुलाई को लूट के बाद से फरार चल रहा था। जबकि सौरभ के दो साथी लुटेरे अपराधी संजय कठेरिया और विकास राजपूत एक अगस्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए जा चुके है। वहीं, एसएसपी इटावा ने सौरभ पर 20 हजार का इनाम घोषित कर दिया था।
Tagsउत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश न्यूज़पुलिस मुठभेड़बदमाश20 हजारदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
Next Story





