उत्तर प्रदेश

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Admin4
2 Sept 2023 5:55 PM IST
पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
x
मेरठ। मेरठ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस की 25 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई है। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी जो मौके पर घायल होकर गिर पड़ा। जिसके पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश एक शातिर चैन लुटेरा है जो कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस लंबे समय से इसकी तलाश कर रही थी।
दरअसल, मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस की शौकत, पुत्र मुस्तकीम निवासी मुजफ्फरनगर से मुठभेड़ हुई है। शौकत थाना नौचंदी पर 25हजार का इनामी है। लगभग 2 महीने पहले शौकत का साथी संजय डाली पीएस नौचंदी से जेल गया है। शौकत मेरठ में 10 से अधिक मुकदमों में वांछित चल रहा था। वहीं इसके ऊपर गाजियाबा, मेरठ, मुजफ्फरनगर में चैन लूट के 40 मुकदमे हैं। काफी समय से पुलिस इसे तलाश रही थी। शौकत के पास पुलिस को फर्जी नंबर प्लेट वाली स्कूटी, एक तमंचा, लूटी हुई एक चैन मिली है। शौकत लगातार मेरठ के थाना नौचन्दी,मेडिकल,पल्लवपुरम व कंकरखेडा से वाछिंत चल रहा था। एसएसपी मेरठ की तरफ से इस पर 25हजार का इनाम भी घोषित था।
Next Story