- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- 1 लाख का इनामी अपराधी...

x
कन्नौज। यूपी के कन्नौज जिले में बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले एक लाख के इनामी अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वो घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस की मानें तो गुरसहायगंज में आरोपी ने आठ महीने पहले 12 वर्षीय बालिका के साथ हैवानियत की थी। इसके बाद मरणासन्न हालत में झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया था। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी बालिका 23 अक्तूबर को मिट्टी की गोलक खरीदने के लिए बाजार गई थी।
इस दौरान फरुर्खाबाद जनपद के कमालगंज थाना क्षेत्र के खुदागंज निवासी रामजी वर्मा (19) पुत्र रमेश ने उसके साथ हैवानियत की थी। उसे लहुलूहान कर मरणासन्न हालत में डाक बंगला के पीछे झाड़ियों में छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने बालिका को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया था। इसके बाद हालत में सुधार होने पर बच्ची को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वारदात के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस के लिए सिरदर्द बना अपराधी करीब आठ माह से चकमा दे रहा था।
गुरूवार की रात पुलिस टीम की उससे मुठभेड़ हो गई। उसकी तलाश के दौरान जैसे ही पुलिस टीम तेराजाकेट के पास मलिकपुर रोड पर पहुंची, आरोपी ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि देर रात पुलिस मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह दुर्दांत किस्म का अपराधी है और एक लाख रुपए का इनामी है। पिछले साल अक्टूबर महीने में एक बच्ची के साथ जघन्य घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि उसकी तलाश में पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल व दक्षिण भारत तक पीछा किया था। कन्नौज के सदिकापुर में एक बच्ची की हत्या करने के बाद जमीन में गाड़ दिया था। पांच से छह साल की बच्चियां इसकी टॉरगेट हैं। रेकी कर घटना को अंजाम देता था।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story