उत्तर प्रदेश

Crime: छत पर टहल रही नाबालिग से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

Sanjna Verma
11 July 2024 7:37 PM IST
Crime: छत पर टहल रही नाबालिग से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म
x
बलिया Baliya: बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 वर्षीया बालिका के साथ उसके पड़ोसी 13 वर्षीय किशोर द्वारा कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है । police के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नरही थाना के प्रभारी पन्ने लाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम एक 8 वर्षीया बालिका के साथ उसके पड़ोसी 13 वर्षीय किशोर ने बलात्कार किया।
घटना के समय बालिका छत पर घूम रही थी तभी पड़ोसी किशोर अपनी छत से उसकी छत पर गया और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। बालिका ने परिजनों को आपबीती बताई जो उसे लेकर नरही थाना पहुंचे । SHO ने बताया कि बालिका की मां की तहरीर पर बुधवार की रात नाबालिग आरोपी के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया ।
Next Story