उत्तर प्रदेश

Crime: पत्नी का कत्ल करने वाले आरोपी पति सालो बाद गिरफ्तार

Sanjna Verma
16 July 2024 12:57 PM GMT
Crime: पत्नी का कत्ल करने वाले आरोपी पति सालो बाद गिरफ्तार
x
नोएडा Noida: उत्तर प्रदेश में नोएडा के थाना फेस-दो में पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में 16 साल से फरार आरोपी पति को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया, इसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
सूत्रों से मिली Information के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपी संजय कुर्मी को अपनी पत्नी पर शादी के बाद से अवैध संबंध होने का संदेह था। इस शक पर संजय कुर्मी ने अपनी पत्नी के सिर पर प्रेशर कुकर से हमला करके और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। पत्नी की हत्या का मामला साल 2008 में नोएडा फेज-2 थाने में दर्ज किया गया था। अब नोएडा पुलिस ने बिहार के रहने वाले 55 साल के आरोपी संजय कुर्मी को सोमवार को पंजाब से गिरफ्तार किया।
आपको बता दें कि थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले संजय ने 2008 में पत्नी की हत्या कर दी थी, और तब से वह फरार था। उन्होंने बताया कि एक सूचना के आधार पर मंगलवार को police ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Next Story