उत्तर प्रदेश

Crime: महिला पत्रकार से छेड़छाड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Sanjna Verma
16 Aug 2024 2:53 PM GMT
Crime: महिला पत्रकार से छेड़छाड़, दो आरोपी गिरफ्तार
x
नोएडा Noida: नोएडा में सरेआम महिला पत्रकार से छेड़छाड़ के मामले में अखिलेश यादव के पोस्ट से हरकत में आई नोएडा पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर ही दोनो आरोपियों को गिरफ्तार लिया है। नोएडा पुलिस ने बताया 25 वर्षीय अश्वत निवासी और 27 वर्षीय विपिन Muzaffarnagar के रहने वाले है, इन दोनों ने महिला मीडिया कर्मी से छेड़छाड़ की थी. एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से महिला मीडिया कर्मी पर कमेंट करने की सूचना प्राप्त हुई थी। तत्काल पीड़िता से संपर्क कर थाना सेक्टर-20 पर मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के अनावरण के लिए तीन टीमों का गठन किया गया। घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। आरोपियों को चिन्हित कर 24 घंटे में गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
Next Story