उत्तर प्रदेश

सिरफिरे युवक ने प्रेमिका के मंगेतर पर फेंका तेजाब , जानिए पूरा मामला ?

Teja
10 Feb 2023 10:26 AM GMT
सिरफिरे युवक ने प्रेमिका के मंगेतर पर फेंका तेजाब , जानिए पूरा मामला ?
x
सहारनपुर में सिरफिरे आशिक की खौफनाक वारदात सामने आई है। युवक जिस युवती से प्यार करता था। उसकी दूसरी जगह शादी तय हो गई। इससे बात से वह खफा हो गया। उसने अपने 6 दोस्तों के साथ मिलकर प्लान बनाया। जिस युवक से युवती की शादी तय हुई थी, वह पिकअप चालक था। इसलिए उसे बुकिंग के बहाने बुलाया। इसके बाद उस पर तेजाब की पूरी बोतल उड़ेल दी।
युवक चिल्लाने लगा। यह देख कर आसपास के लोग आ गए। भीड़ बढ़ने पर आरोपी भाग निकले। घटनास्थल से कुछ दूरी पर CCTV कैमरा लगा था। पूरी वारदात उसमें कैद हो गई। यह मामला देवबंद में 6 फरवरी को हुआ था। पुलिस ने बुधवार को घटना का खुलासा कर 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं आरोपी
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया, "6 फरवरी को शुभम नाम के युवक पर 7 युवकों ने तेजाब डाल दिया था। पुलिस ने CCTV के जरिए आरोपियों की पहचान की। इसमें 5 आरोपी उदय उर्फ भोला, बॉबी, साकिब, हरेंद्र और अनुज को पकड़ लिया गया है। दो की तलाश जा रही है। सभी आरोपी मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं।"
घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी उदय है। उसका मुजफ्फरनगर में ही रहने वाली एक युवती से अफेयर चल रहा है। 5 महीने पहले एक मंदिर में दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों में अफेयर शुरू हो गया। मगर कुछ दिन पहले युवती की सगाई सहारनपुर के मनोहरपुर गांव के रहने वाले शुभम से हो गई थी। इस बात का पता चलने पर उदय नाराज हो गया था। वह युवती से लगातार शादी तोड़ने की बात कह रहा था। मगर, युवती इसके लिए तैयार नहीं हो रही थी।
पूछताछ में उदय ने बताया, "मैं उससे बहुत प्यार करता हूं। किसी और के साथ उसे कभी नहीं देख सकता। इसलिए उसकी जिससे शादी हो रही थी, उसे रास्ते से हटाने के लिए यह प्लान बनाया। मैंने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर बॉर्डर गोपाली बस स्टैंड पर शुभम को बुलाया। फिर उसके ऊपर पूरी बोतल तेजाब उड़ेल दिया।"
कई दिनों से फोन कर बुला रहा था हमलावर
शुभम के एक रिश्तेदार ने बताया कि उसी के सामने शुभम को बुकिंग के लिए फोन आया था। उसने शुभम को जाने के लिए मना भी किया था, लेकिन वह फिर भी चला गया। इसके बाद उसे फोन आया कि उस पर तेजाब फेंक दिया गया है। वह बुरी तरह से घायल है। सूचना मिलने के बाद वह अस्पताल पहुंचा। जहां शुभम की हालत गंभीर बनी हुई है। रिश्तेदार ने यह भी बताया कि फोन करने वाला तीन दिन से शुभम को फोन करके बुला रहा था।




जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Next Story