- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Mining माफियाओं पर...

Saharanpur सहारनपुर : जनपद में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फतेहपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्राली को खनन सामग्री सहित मौके पर सीज कर दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में जिलेभर में अवैध खनन की रोकथाम के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, उपजिलाधिकारी बेहट और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में थाना फतेहपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक महेन्द्रा ट्रैक्टर 585 DXP PLUS को रोका, जिसका चेसिस नंबर MBNGAAN KBSTM01407 बताया गया है। वाहन में ट्राली लगी हुई थी, जिसमें अवैध खनन सामग्री भरी हुई पाई गई। पुलिस ने मौके पर ही ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर दिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई अवैध खनन पर रोक लगाने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के उद्देश्य से की जा रही नियमित अभियान का हिस्सा है। जिले में लगातार अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग की जा रही है ताकि अवैध खनन गतिविधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जा सके।
अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेज दी गई है। आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया विभागीय स्तर पर की जाएगी।स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन से जुड़े लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।





