उत्तर प्रदेश

हत्या की साजिश? कोर्ट ने दफनाए गए शव को बाहर निकालने का लिया फैसला, पत्नी और प्रेमी के खिलाफ FIR दर्ज

jantaserishta.com
28 Nov 2021 2:26 PM IST
हत्या की साजिश? कोर्ट ने दफनाए गए शव को बाहर निकालने का लिया फैसला, पत्नी और प्रेमी के खिलाफ FIR दर्ज
x

DEMO PIC

जानिए क्या है पूरा मामला.

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली की जिला अदालत ने जुलाई में दफनाए गए एक शख्स के शव को बाहर निकालने का आदेश दिया है। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, साजिद नाम के शख्स की मौत की वजह बीमारी बताई गई थी लेकिन अब मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ केस भी दर्ज कराया गया है।

जिला न्यायाधीश ने शनिवार को साजिद के शव को कब्र से बाहर निकालने का आदेश दिया। साजिद की मौत बीमारी के कारण हुई थी और इसी साल 9 जुलाई को उन्हें परिवार ने दफनाया था।
सर्कल ऑफिसर जितेंद्र कुमार के मुताबिक, मौत को लेकर साजिद की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साजिद के भाई सादिक ने कांधला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस के मुताबिक, सादिक का आरोप है कि उसकी भाभी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिद को मारा और सादिक के वहां पहुंचने से पहले ही शव को दफना दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्र से निकालकर उसे पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत की असली वजह का पता लगाया जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story