उत्तर प्रदेश

लोनी में दंपती की हत्या, घर में मिले शव

Rani Sahu
22 Nov 2022 4:21 PM GMT
लोनी में दंपती की हत्या, घर में मिले शव
x
गाजियाबाद :उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। लोनी इलाके में बुजुर्ग दंपती के शव मिले हैं। सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, लोनी के ट्रॉनिका सिटी थाना इलाके की चर्च कॉलोनी में पति-पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। बुजुर्ग दंपती घर में मृत अवस्था में मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसपी ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं।
सोर्स - दैनिकदेहात
( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)
Next Story