उत्तर प्रदेश

पशुओं के अवैध कटान में दंपती और उनके एक बेटे को किया गिरफ्तार ,दो आरोपी मौके से फरार

Tara Tandi
2 May 2024 9:59 AM GMT
पशुओं के अवैध कटान में दंपती और उनके एक बेटे को किया गिरफ्तार  ,दो आरोपी मौके से फरार
x
अमरोहा : अमरोहा की नगर कोतवाली पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। घर में चल रहे अवैध कटान को पुलिस ने पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने दंपती और उनके एक बेटे को गिरफ्तार किया है। मौके पर 40 क्विंटल मांस और दो जिंदा मवेशी बरामद किए हैं। जबकि कटान के उपकरण भी मिले हैं।
पुलिस ने मामले में एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भागे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि नगर के मोहल्ला काजीजादा में हसीन कसाई का परिवार रहता है।
बुधवार की दोपहर घर में ही मवेशियों का कटान किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना मिलते ही नगर इंस्पेक्टर राजेश कुमार तिवारी, क्राइम इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने टीम के साथ घर पर छापा मार दिया। इस दौरान पुलिस को देखकर मवेशियों का कटान कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई।
पुलिस ने घेराबंदी करके मकान मालिक हसीन कसाई, उसकी पत्नी साजिदा और बेटे सन्नान को गिरफ्तार कर लिया। जबकि शोएब और नावेद भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके पर मवेशियों का चार क्विंटल मांस बरामद किया है। जबकि दो मवेशी जिंदा बरामद हुए, जिन्हें काटने की तैयारी चल रही थी।
पुलिस को मौके पर पशुओं के कटान के उपकरण भी बरामद हुए हैं। सीओ ने बताया कि मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तार किए गए हसीन, साजिदा और सन्नान का चालान कर दिया गया है।
Next Story