- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- देशवासियों को अपने...
उत्तर प्रदेश
देशवासियों को अपने घरों में तिरंगा लहरा कर करना चाहिए खुशी का प्रदर्शन : मायावती
Shantanu Roy
9 Aug 2022 11:46 AM GMT

x
बड़ी खबर
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को कहा कि सभी देशवासियों को अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाकर अपनी खुशी का प्रदर्शन जरूर करना चाहिए। बसपा नेता ने ट्वीट कर कहा, "भारतीय तिरंगा झंडा सभी को देश की आन व शान की याद दिलाता है। हर मेहनतकश भारतीय अपनी रोजी-रोटी की अनिवार्यता के कारण भले ही उसका प्रदर्शन नहीं कर पाता हो, परन्तु वह राष्ट्रीय झंडे का हमेशा दिल से जरूर सम्मान करता है। "उन्होंने कहा, "और अब जब पूरा देश अंग्रेजों की गुलामी से आजादी के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है, तो इस ख़ास मौके पर सभी देशवासियों को अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाकर अपनी खुशी का प्रदर्शन जरूर करना चाहिए। यह बसपा की अपील है।
Next Story